बांग्लादेश में बस-ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के बोगरा में राजमार्ग पर रविवार को बस और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 10 अन्य घायल हो गये। शेरपुर हाइवे पुलिस के मुताबिक ढाका से बोगरा जा रहे एसआर परिवहन की यात्री बस की शेरपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पत्थरों …

ढाका। बांग्लादेश के बोगरा में राजमार्ग पर रविवार को बस और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 10 अन्य घायल हो गये।

शेरपुर हाइवे पुलिस के मुताबिक ढाका से बोगरा जा रहे एसआर परिवहन की यात्री बस की शेरपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पत्थरों से लदे एक ट्रक से टक्कर हो गयी।  हादसे में बस और ट्रक के चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को बोगरा शहीद जियाउर रहमान मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण बोगरा-ढाका राजमार्ग पर घंटे भर यातायात अवरुद्ध रहा।

संबंधित समाचार