Australian Open 2021: सर्बिया के नोवाक जोकोविच नौंवीं बार बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
मेलबोर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मेलबोर्न पार्क में अपनी श्रेष्ठता का परचम फिर फहराते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को रविवार को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से हराकर नौंवीं बार वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। A moment in #AusOpen …
मेलबोर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मेलबोर्न पार्क में अपनी श्रेष्ठता का परचम फिर फहराते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को रविवार को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से हराकर नौंवीं बार वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
A moment in #AusOpen history ??@DjokerNole | #AO2021 pic.twitter.com/QnyGXKYM3Q
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 21, 2021
टॉप सीड और गत दो बार के विजेता जोकोविच ने चौथी सीड मेदवेदेव को एक घंटे 53 मिनट में हराकर खिताबी हैट्रिक पूरी की और नौंवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। जोकोविच का यह 18वां ग्रैंड स्लेम खिताब है और वह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के 20 ग्रैंड स्लेम खिताब के विश्व रिकॉर्ड से दो खिताब पीछे रह गए हैं।
