मीरजापुर: वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
मीरजापुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के कार्य में लगा मजदूर रविवार को ग्रेडर वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने …
मीरजापुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के कार्य में लगा मजदूर रविवार को ग्रेडर वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 7 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
प्रयागराज कोरांव थाना क्षेत्र के गन्ने गांव का रजनीश कुमार शर्मा(19) राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के कार्य में लगा हुआ था। रविवार सुबह 10 बजे सड़क निर्माण का काम करते समय ग्रेडर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी रजनीश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रजनीश की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग- 7 पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे लहंगपुर चौकी पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए जाम खुलवाया। वहीं मृतक के पिता ने कार्यदायी संस्था डीबीएल कम्पनी से अपने एक लड़के को नौकरी देने की मांग है।
