शाहजहांपुर: बाघिन घूम रही गांव-गांव, गाय का किया शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगला इब्राहिम गावं में गन्ने के खेत में डेरा जमाये बाघिन ने रविवार को दिनदहाड़े गाय का शिकार कर लिया। यही नहीं दोपहर तक बाघिन शिकार को लेकर सरसों के खेत में बैठी रही। जब गांव के लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने बाघिन को गाय के पास बैठा देखा। बाघिन …

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगला इब्राहिम गावं में गन्ने के खेत में डेरा जमाये बाघिन ने रविवार को दिनदहाड़े गाय का शिकार कर लिया। यही नहीं दोपहर तक बाघिन शिकार को लेकर सरसों के खेत में बैठी रही। जब गांव के लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने बाघिन को गाय के पास बैठा देखा। बाघिन की दहशत से ग्रामीण पीछे हट गए और वन विभाग व डब्ल्यूटीआई की टीम को सूचना दी। लेकिन बाघिन पिंजरे से अभी भी दूर ही है।

बाघिन के पगचिन्ह नगला मधा, मकरन्दापुर, हत्सा, परमानन्दपुर में देखे गये हैं। बाघिन के मूवमेंट को देखते हुये यही लग रहा की वह हर रात लगभग आठ से दस किलोमीटर टहलती है। सुबह होते ही अपने ठिकाने पर आ जाती है। मौके पर पहुंचे डब्ल्यूटीआई की टीम ने ग्रामीणों को समझाया की बाघिन के पास जिस समय वह शिकार पर हो उसके पास न जाये।

डब्ल्यूटीआई के सुशांत सोमा ने बताया की हमें भी निर्देश के ही हिसाब से चलना पड़ता है। हमें आलाधिकारी जिस तरह का निर्देश देते हैं हम उसी आधार पर चलते हैं। अभी हमारा ऑपरेशन का पहला पड़ाव है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी बाघिन ने एक बछड़े का शिकार किया था। जिसके अवशेष एक गेहूं के खेत मे मिले है। इंसानों से दूर रहने वाली बेहद चालाक बाघिन वन विभाग की टीम को चकमा दे रही है। बाघिन को पकड़ने की कोशिशों में लगे वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम को रविवार को भी निराशा हाथ लगी।

कैमरे में कैद हो रही ग्रामीणों की फुटेज
शनिवार को डब्ल्यूटीआई की टीम ने क्षेत्र मे घुमकर बाघिन के पगचिन्हों को देखा। बाघिन की वजह से क्षेत्र लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण दहशत में है। वन्य जीव वैज्ञानिक सुशांत सोमा ने बताया कि ग्रमीणों को जागरुक कर रहे हैं पर ग्रामीण हमारी बात पर ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीण रात में खेतों पर घूम रहे हैं। हमारे कैमरे में बाघिन के फुटेज के बाद ग्रमीणों के फुटेज ही आये हैं। हम बाघिन को पकड़ने के लिए हमारा जो ऑपरेशन करने का तरीका है उसी से बाघिन को पकड़ सकते हैं।

संबंधित समाचार