बरेली: सुविधाएं पैसेंजर की, किराया वसूलेंगे एक्सप्रेस का, ट्रेन का सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर
अमृत विचार, बरेली। सोमवार से बरेली जंक्शन से एक और स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेन (04303/04304) दौड़ने वाली है। यह वही ट्रेन है जो कोरोना से पहले बरेली-दिल्ली पैसेंजर (54075/54076) के नाम से संचालित होती थी। यात्री इस ट्रेन में सफर करना काफी फायदेमंद समझते थे क्योंकि कम धनराशि में आरामदायक यात्रा मिलती थी मगर अब …
अमृत विचार, बरेली। सोमवार से बरेली जंक्शन से एक और स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेन (04303/04304) दौड़ने वाली है। यह वही ट्रेन है जो कोरोना से पहले बरेली-दिल्ली पैसेंजर (54075/54076) के नाम से संचालित होती थी। यात्री इस ट्रेन में सफर करना काफी फायदेमंद समझते थे क्योंकि कम धनराशि में आरामदायक यात्रा मिलती थी मगर अब ऐसा नहीं होगा।
रेलवे ने राजस्व बढ़ाने के लिए यात्रियों की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। बरेली-दिल्ली पैसेंजर को अब मेल एक्सप्रेस का नाम दे दिया है लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया है लेकिन किराया एक्सप्रेस का ही देना होगा।
बरेली से यह ट्रेन शाम को 05:15 बजे रवाना होगी जो वाया चंदौसी, मुरादाबाद होती हुई दिल्ली पहुंचेगी। इसे एक्सप्रेस का नाम जरूर दिया गया है मगर यह रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों यहां तक कि हाल्ट पर भी रोकी जाएगी। जहां कभी भी मेल एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होता है।
यात्रियों को इस ट्रेन से भी गंतव्य तक पहुंचने में उतना ही समय लगेगा जितना कि पहले बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से लगता था। यह ट्रेन 10 घंटे 10 मिनट में बरेली से दिल्ली पहुंचाएगी। इसके बावजूद यात्रियों को किराया मेल एक्सप्रेस का ही देना होगा। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे अब कोरोना काल का फायदा उठाकर यात्रियों को सुविधाएं देने के नाम पर लूट रहा है।
ट्रेन में होंगे 10 साधारण कोच
सोमवार से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन में 10 साधारण कोच लगाए जाएंगे। बरेली से शाम को 05:15 बजे रवाना होने के बाद यह ट्रेन पुरानी दिल्ली सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद रात को 11 बजकर 50 मिनट पर वहां से रवाना होकर
सभी ट्रेनें स्पेशल बनाकर कीं संचालित
लाकडाउन के बाद जब रेलवे ने ट्रेनों का संचालन किया तो सभी को स्पेशल बनाकर संचालित किया गया। इन ट्रेनों में स्पेशल के नाम पर जमकर वसूली भी की गई। स्पेशल के नाम पर सभी ट्रेनों मे किराया बढ़ा दिया गया। रेलवे सूत्रों की मानें तो अब रेलवे साधारण टिकट की तो ब्रिक्री करेगा मगर वह सभी ट्रेनें स्पेशल बनकर ही संचालित होंगी। यानि अब रेलवे बोर्ड कोई भी सवारी गाड़ी संचालित करने के मूड में नहीं है।
