मुरादाबाद : ठेकेदार ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद, अमृर विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिसको गोली मारी वह मजदूर बताया जा रहा है। गोली मारने वाला ठेकेदार है। भुगतान को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हाइडिल कालोनी में हुई इस वारदात के बाद घायल मजदूर को कांठ रोड के एक निजी अस्पताल …
मुरादाबाद, अमृर विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिसको गोली मारी वह मजदूर बताया जा रहा है। गोली मारने वाला ठेकेदार है। भुगतान को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हाइडिल कालोनी में हुई इस वारदात के बाद घायल मजदूर को कांठ रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली लगने की इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ मौके पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस मामले की जांच की जा रही है।
चंदौसी के रहने वाले स्योराज सिंह मझोला थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी में मजदूरी कर रहा है। वह पानी की टंकी निर्माण जा कार्य कर रहा है है। वही सिविल का एक ठेकेदार इस काम को करा रहा है। रविवार रात ठेकेदार निर्माण स्थल पर आया था। उस दौरान काम धीमा चलने को लेकर ठेकेदार की मजदूर से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद ही ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया।
गोली मजदूर स्योराज के गर्दन के पास लगी और लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोल की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल जे जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि गोली लगने से मजदूर घायल हुआ है। ठेकेदार ने छीनाझपटी में गोली चलने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
