मुरादाबाद: समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सैंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्वविद्यालयों में हो रही समस्याओं को लेकर छात्र काफी समय से आंदोलित हैं। जिसको लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री सचिन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्वविद्यालयों में हो रही समस्याओं को लेकर छात्र काफी समय से आंदोलित हैं। जिसको लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री सचिन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोरोना काल के बाद जो विश्वविद्यालय ने अपना शैक्षिक कैलेंडर घोषित किया है, उसके बाद हिंदू कालेज में विधिवत रूप से कक्षा प्रारंभ नहीं हो पाई हैं। छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सारी परीक्षाएं प्रारंभ की जाएं। विश्वविद्यालय के द्वारा हर वर्ष की तरह जो व्यक्तिगत फार्म आते थे ,वो अभी तक नहीं आए हैं। छात्र हित में ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत फार्म फिर से शुरू किए जाएं।

कालेज में अभी कुछ दिन पहले तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा महाविद्यालय की छात्रा के साथ जो अभद्र व्यवहार किया गया था, उसको लेकर छात्र-छात्राओं में काफी रोष व्याप्त है। संगठन मांग करता है कि उन सुरक्षाकर्मियों को कालेज परिसर से बाहर कर दिया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं में उनका भय खत्म हो सके।

इस मौके पर महानगर संगठन मंत्री शुभम चंदेल, कालेज इकाई अध्यक्ष प्रशांत, महानगर सह मंत्री अमन शर्मा, महानगर सह मंत्री रितिक चौहान, आर्यन प्रताप सिंह, आयुष आर्य, रितिक शर्मा, तुषार शर्मा, लवी यादव, गर्व रस्तोगी, प्रसनजीत विश्वास, कपिल सैनी, आकाश सैनी, विपिन मृदुल, विवेक पांडे, पंकज चंद्रा, छविनाथ अरोड़ा, अंकित सैनी आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन कर महंगाई पर रोक लगाने की मांग
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से महंगाई को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन के माध्य बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के अविनाश चंद्र का कहना है कि डीजल,पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण देश की आम जनता में काफी रोष व्याप्त है। ऐसे में सरकार को टैक्सों में छूट देनी चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मो गौरी, वीर सिंह, प्रदीप बालियान, रामचंद्र सिंह, सरोज सिंह, नासिर आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार