लखीमपुर खीरी: घर से कॉलेज को निकलीं चार सहेलियां हुईं गायब, पुलिस तलाश में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। शहर के एक कॉलेज में आईं चार छात्राएं सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी। देर शाम कोतवाली पहुंचे परिवार वालों ने छात्राओं के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। छात्राओं की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गयी हैं। शहर के अलग …

लखीमपुर खीरी। शहर के एक कॉलेज में आईं चार छात्राएं सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी। देर शाम कोतवाली पहुंचे परिवार वालों ने छात्राओं के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। छात्राओं की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गयी हैं।

शहर के अलग अलग मोहल्लों की चार छात्राएं शहर के एक कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। सभी आपस में सहेली हैं। सुबह चारों छात्राएं घर से कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुची। परिवार वालों के मुताबिक जब दोपहर बाद तक छात्राएं घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उनकी तलाश की।

कॉलेज जाकर पता किया तो उन्हें बताया गया कि छात्राएं कॉलेज नहीं आई। घर वाले अन्य सहेलियो के घरों पर पहुचे और जानकारी की। रिश्तेदारियो में भी पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। देर शाम चारों छात्राओं के परिवार वाले सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सीओ सिटी अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर छात्राओं की तलाश में लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी छात्राएं 15 से 17 साल की बताई जाती हैं। तीन छात्राएं हाईस्कूल और एक इण्टर की छात्रा है। टीमें छात्राओ की तलाश कर रहीं हैं।

संबंधित समाचार