बरेली: अस्पताल में डांस करने पर 16 कर्मियों की सेवा समाप्ति के निर्देश
अमृत विचार, बरेली। सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद 300 बेड कोविड अस्पताल में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के साथ ही 16 अस्पतालकर्मियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित न आने की वजह से …
अमृत विचार, बरेली। सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद 300 बेड कोविड अस्पताल में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के साथ ही 16 अस्पतालकर्मियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित न आने की वजह से स्टाफ कम करने की बात की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 300 बेड कोविड अस्पताल का रिसेप्शन का एरिया दिख रहा है। वहां कई लोग एक साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में कई लोग एप्रन पहने दिख रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक वीडियो में मोहरा फिल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त.. बज रहा है।
कई युवक और युवतियां वहां डांस कर रहे हैं। वीडियो में यह पहचान कर पाना मुश्किल है कि उसमें स्टाफ का कौन-कौन है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। बीते दिनों यहां एक छोटी सी पार्टी हुई थी और उसी मौके पर डांस हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों महाराजा सुहेलदेव जयंती पर भी कोविड अस्पताल के स्टाफ ने डांस किया था। मामला जानकारी में आने के बाद सीएमओ डा. एसके गर्ग ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। अस्पताल परिसर में डांस करने के मामले की जांच का निर्देश दिया है। छानबीन की जा रही है कि वीडियो कब का है, डांस किसकी अनुमति से हुआ था। वीडियो में जो भी लोग दिख रहे हैं उनकी पहचान कर पूछताछ की जा रही है।
