बरेली: 8 मार्च को उड़ान शुरू कराने आएंगे मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) से दिल्ली से बरेली के लिए 8 मार्च को हवाई सेवा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से योगी के आने का संकेत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अंदरखाने तैयारी में जुट गया है। एलाइंस एयर ने भी उड़ान की तैयारी शुरू …

अमृत विचार, बरेली। सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) से दिल्ली से बरेली के लिए 8 मार्च को हवाई सेवा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से योगी के आने का संकेत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अंदरखाने तैयारी में जुट गया है।

एलाइंस एयर ने भी उड़ान की तैयारी शुरू कर दी है। 72 सीटर एयरक्राफ्ट के उड़ने और उतरने के लिए एयरफोर्स के रनवे का प्रयोग किया जाएगा। इस वजह से एलाइंस एयर के अधिकारी एयरफोर्स के इलाहाबाद हेड क्वार्टर से एनओसी लेने के लिए जुटे हैं। वहां से एनओसी मिलने के बाद ही बरेली-दिल्ली फ्लाइट का किराया तय किया जाएगा।

बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 8 मार्च को एलाइंस एयर और 29 अप्रैल को इंडिगो को अपनी तैयारियां करनी हैं। बता दें कि एलाइंस एयर ने 16 फरवरी को बरेली-दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने का शेड्यूल जारी किया है। 8 मार्च को दिल्ली से वीआईपी फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट आएगी। इसके बाद 10 मार्च से सप्ताह में चार दिन फ्लाइट चलेगी। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और

एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू करने के इंतजाम पूरे हैं। एलाइंस एयर के अधिकारी एयरफोर्स से रन-वे प्रयोग करने के लिए अनुमति लेने में जुटे हुए हैं। एलाइंस एयर और इंडिगो को ही यहां से शुरू होने वाली फ्लाइट का किराया तय करना है।
-राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी

8 मार्च को उड़ान शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। उनके आने की चर्चा है। सरकारी कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है। कार्यक्रम आएगा तो एक या दो दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी होगा।
-नितीश कुमार, जिलाधिकारी

संबंधित समाचार