देश में कोरोना संक्रमण के 10,584 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई।

आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 फरवरी तक 21,22,30,431 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,78,685 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा