मुरादाबाद का रेलवे स्टेशन गुलजार, 11 महीने बाद खुले टिकट काउंटर
मुरादाबाद, अमृत विचार। 11 महीने बाद सोमवार को अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूपीएस) का काउंटर खुला। मुरादाबाद से सहारनपुर और दिल्ली रुट के स्टेशनों के लिए लोगों ने टिकट खरीदे। शाम के बाद परिसर में चहल-पहल बढ़ी। यहां से 53 यात्री सहारनपुर रुट की मेमू पर सवार हुए। कोरोनाकाल के बाद सोमवार को अनारक्षित ट्रेनों का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। 11 महीने बाद सोमवार को अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूपीएस) का काउंटर खुला। मुरादाबाद से सहारनपुर और दिल्ली रुट के स्टेशनों के लिए लोगों ने टिकट खरीदे। शाम के बाद परिसर में चहल-पहल बढ़ी। यहां से 53 यात्री सहारनपुर रुट की मेमू पर सवार हुए।
कोरोनाकाल के बाद सोमवार को अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। मंडल में तीन ट्रेनें शुरू की गईं हैं। तीनों ट्रेनें पहले सवारी गाड़ी के रूप में चलाई जा रहीं थीं, जिन्हें अब मेल-एक्सप्रेस का दर्जा मिला है। शाम को 4 बजे चार टिकट काउंटर खुले। शाम के 6:30 बजे तक 35 यात्रियों ने टिकट खरीदे थे, जबकि मेमू में यहां से 53 यात्री सवार हुए। बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली मेल एक्सप्रेस देर रात मुरादाबाद पहुंची।
यह गाड़ी बरेली-चंदौसी-वाया मुरादाबाद होकर दिल्ली को चलती है। रात के 9 बजे के बाद इस ट्रेन के यात्री स्टेशन आने लगे। बहुत दिन बाद प्लेटफार्म पर रौनक दिखी। यात्री, रेल कर्मचारी, सुरक्षाबलों के जवान अलर्ट दिखे। रेल प्रबंधन की ओर से स्टेशन में प्रवेश करने वाले हर यात्रियों की निगरानी की गई। मास्क को लेकर रेल प्रबंधन सतर्क रहे।
प्लेटफार्म पर पहुंचने के पहले वाणिज्य विभाग की टीम ने मुख्य द्वार पर यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। स्टेशन अधीक्षक आवाज अस्थाना ने बताया कि कोरोना वायरस पहली बार यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। धीरे-धीरे यात्री बढ़ेंगे। पहले दिन कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर यात्रियों को अलर्ट किया गया। उधर, टिकट घर से लेकर यात्री विश्रामालय और प्लेटफार्म पर सफाई के खास इंतजाम किए गए थे। यात्रियों के की भीड़ को देखते हुए सफाई कर्मचारी सतर्क नजर आए।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा कहना है के मंडल में तीन अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है, जबकि और भी ट्रेन ट्रेनों के चलाए जाने की मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। रेल प्रबंधन होली के मद्देनजर तैयारी में जुटा है। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का प्रयास तेज कर दिया जाएगा।
