पूर्वी लद्दाख में पीछे हटे भारत और चीन के सैनिक, अमेरिका की पैनी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा अपने सैनिकों को पीछे हटाने की खबरों पर वह करीबी नजर बनाए है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया। दोनों देश पैंगोंग झील …

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा अपने सैनिकों को पीछे हटाने की खबरों पर वह करीबी नजर बनाए है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया।

दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिक एवं हथियार हटाए जाने को लेकर भी सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर करीबी नजर बनाए हैं। हम तनाव कम करने के मौजूदा प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने लद्दाख के पैंगोग इलाके से भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर किए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम यकीनन, स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखेंगे, क्योंकि दोनों पक्ष शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले साल पांच मई में पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था और इसके बाद दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता