मुरादाबाद: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मदरसा छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रामपुर चोराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में गोट गांव निवासी मदरसा छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना कटघर के गोट गांव निवासी इरफान(20) बिसौली के एक मदरसे का छात्र था। इनदिनों वह छुट्टी पर घर आया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रामपुर चोराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में गोट गांव निवासी मदरसा छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना कटघर के गोट गांव निवासी इरफान(20) बिसौली के एक मदरसे का छात्र था। इनदिनों वह छुट्टी पर घर आया था।

बताया गया कि मंगलवार सुबह इरफान बाइक से कुछ सामान लेने के लिए रामपुर चोराहे पर गया था। रामपुर दोराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंच गए। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में जान गवाने वाला इरफान 6 भी6 और दो बहनों में पांचवे नंबर का था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार