निजी बैंक अब सरकारी बैंकों के साथ बनेंगे देश के विकास में बराबर के साथी, लगाई गई रोक हटाई गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने निजी बैंकों के सरकारी कामकाज करने पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब वे भी सरकारी लेनदेन कर सकेंगे। इस संबंध में वित्तीय सेवाओं के विभाग ने बुधवार को बताया कि इस निर्णय से भारतीय रिजर्व बैंक को शीघ्र अवगत करा दिया जाएगा। विभाग द्वारा कहा गया कि निजी बैंक …

नई दिल्ली। सरकार ने निजी बैंकों के सरकारी कामकाज करने पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब वे भी सरकारी लेनदेन कर सकेंगे। इस संबंध में वित्तीय सेवाओं के विभाग ने बुधवार को बताया कि इस निर्णय से भारतीय रिजर्व बैंक को शीघ्र अवगत करा दिया जाएगा। विभाग द्वारा कहा गया कि निजी बैंक अब सरकारी बैंकों के साथ बनेंगे देश के विकास में बराबर के साथी।

निजी बैंकों के ऊपर सरकारी व्यवसाय पर लगी रोक हटा दी गई है। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं व सुविधाएं मिलेंगी। सरकार के सामाजिक और वित्तीय समावेश योजनाओं में निजी बैंक भी भागीदार होंगे। उसने कहा कि अभी निजी बैंकों को सीमित सरकारी काम करने की अनुमति दी गई थी लेकिन अब वे हर तरह के सरकारी कामकाज कर सकेंगे।

संबंधित समाचार