…जब व्यक्ति के घायल होने के बाद लोगों ने हमला कर तेंदुए की हत्या की
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर तेंदुए की हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के पठान गांव में पास ही के जंगलों से एक तेंदुआ आ गया और इससे पहले स्थानीय लोग कुछ कर पाते, तेंदुए ने …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर तेंदुए की हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के पठान गांव में पास ही के जंगलों से एक तेंदुआ आ गया और इससे पहले स्थानीय लोग कुछ कर पाते, तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
घायल व्यक्ति की पहचान बिलाल अहमद के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि तेंदुए के इस हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तेंदुए पर उल्टा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने हालांकि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और तेंदुए के शव को वन विभाग के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
