बरेली: 36 उद्यमों को लगाने के लिए दी जा चुकी लैंड यूज की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मिशन 100 डेज 100 यूनिट्स की अगली बैठक में उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण और वन विभाग के अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से बुलाया जाए। ज़िलाधिकारी ने बुधवार को मिशन …

अमृत विचार, बरेली। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मिशन 100 डेज 100 यूनिट्स की अगली बैठक में उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण और वन विभाग के अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से बुलाया जाए।

ज़िलाधिकारी ने बुधवार को मिशन हंड्रेड डेज हंड्रेड यूनिट्स के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋष रंजन गोयल ने अवगत कराया कि अब तक इस मिशन के अंतर्गत 36 इकाइयों को धारा 80 के अंतर्गत लैंड यूज़ की अनुमति प्रदान की गई है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि इससे संबंधित तथा अन्य कार्यों से सम्बंधित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का संबंध या निस्तारण शासन स्तर पर होना है, उसके लिए पत्राचार तत्काल करें। उन्होंने पुलिया निर्माण और ह्यूम पाइप जैसे प्रकरणों के संबंध में शासन से कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक इकाई की पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाबत में भी शासन स्तर पर प्रयास करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के अनुस्मारक भी भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि अगली बैठक से पूर्व इस प्रकरण का समाधान प्राप्त हो जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए हैं कि उप ज़िलाधिकारी स्तर पर उद्यमियों के जो भी प्रकरण लंबित हैं, उनका निस्तारण तीन दिन के अंदर गुणात्मक ढंग से किया जाए।

संबंधित समाचार