कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघर में स्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का टीजर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत इन दिनों तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में काम कर रही है जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। https://twitter.com/KanganaTeam/status/1364562677406703623 कंगना रनौत ने इस फिल्म की टीजर ट्विटर पर अपने फैन्स से शेयर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का टीजर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत इन दिनों तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में काम कर रही है जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1364562677406703623

कंगना रनौत ने इस फिल्म की टीजर ट्विटर पर अपने फैन्स से शेयर किया है। कंगना ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है, “जया अम्मा के लिए उनकी बर्थ ऐनिवर्सरी पर उनकी कहानी देखिए ….थलाइवी 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में आ रही है।”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1364782634316931074

गौरतलब है कि फिल्म में कंगना ,जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। कंगना लंबे वक्त से इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही थीं। जयललिता के किरदार के लिए कंगना ने न सिर्फ भरतनाट्यम सीखा है, बल्कि तमिल भाषा पर भी अपनी पकड़ बनाई। इसके अलावा जयललिता के लुक में ढ़लने के लिए कंगना ने घंटों तक प्रोस्थेटिक मेकअप करवाया।। ‘थलाइवी’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा