रामपुर: मस्जिद में अजान देने वाले की गर्दन काटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैदनगर/अमृत विचार। रामपुर जिले में नागलिया आकिल मस्जिद में अजान देने वाले मोज्जिम की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मोज्जिम को बचाने आए दो भाइयों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। मौके से भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर डाल दिया। …

रामपुर/सैदनगर/अमृत विचार। रामपुर जिले में नागलिया आकिल मस्जिद में अजान देने वाले मोज्जिम की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मोज्जिम को बचाने आए दो भाइयों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। मौके से भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर डाल दिया। गला काटकर हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल की है। गांव की बिलाल मस्जिद में सगीर अहमद बैग अजान दिया करते थे। जबकि पड़ोस में रहने वाला जलीस नहीं जाता था की मस्जिद में मेरे अलावा कोई दूसरा अजान दे। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे 60 वर्षीय सगीर अहमद बेग कुरान पढ़ रहे थे। इसी दौरान गांव का जलीस चाकू लेकर आ गया। आरोपी ने सगीर अहमद बेग को पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया।

इस दौरान आरोपी ने चाकू से उनकी गर्दन काट दी। मस्जिद के दरवाजे पर खड़े इकराम अली ने शोर मचाया तो दो भाई बचाने के लिए मस्जिद में घुस गए। लेकिन आरोपी ने दोनों भाई हाफिज समसुद्दीन और नईमुद्दीन पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों भाई घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे रस्सी से बांधकर डाल दिया। मस्जिद में हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

 

संबंधित समाचार