IND vs ENG: भारत की धरती पर इंग्लैंड के हौसले पस्त, दूसरे दिन ही 10 विकेट से जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम को धराशाई कर टीम इंडिया ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इंग्लैंड के 112 रनों के जवाब में दूसरे दिन भारत ने 145 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम रविचंद्रन अश्विन और …

अहमदाबाद। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम को धराशाई कर टीम इंडिया ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इंग्लैंड के 112 रनों के जवाब में दूसरे दिन भारत ने 145 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की फिरकी के जाल में फंसकर महज 81 रनों पर ही ढेर हो गई।

जिसके बाद भारत को जीत के महज 49 रनों का लक्ष्य मिला। दिए गए लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इसे आसानी से पार कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 112 रनों पर ढेर हो गई थी।

भारत ने दो दिन में मैच समाप्त कर रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम
भारत ने अपने स्पिनरों अक्षर पटेल और अश्विन के घातक प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीसरे डे नाइट टेस्ट मुकाबले में मात्र दो दिन के अंदर धूल चटा कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। भारत ने यह मुकाबला गुरुवार को दूसरे दिन 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर दिया।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे दिन दूसरी पारी में 81 रन पर निपटाया, जिसके बाद उसे मैच जीतने के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना कर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की। भारतीय टेस्ट इतिहास में संभवत: यह पहला मौका होगा जब उसने दो दिन के अंदर कोई टेस्ट मैच समाप्त किया हो।

भारत को अब इसी मैदान पर होने वाले चौथे और अंतिम मुकाबले को जीतना या ड्रॉ कराना है, जिससे वह इस साल जून में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनयिाप के फाइनल में पहुंच जाएगा। इस हार के साथ इंग्लैंड विश्व चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गया है। बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी अहमदाबाद स्टेडियम की पिच पर दो दिन स्पिनरों का जलवा रहा।

इंग्लैंड ने अपनी पहली में 112 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली 145 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर सिमटी और भारत को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा ने नाबाद 25 और शुभमन गिल ने नाबाद 15 रन बना कर भारत को एकतरफा जीत दिला दी।

इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे दोनों स्पिनर, जिन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को समर्पण करने पर मजबूर कर दिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने मैच में कुल 11 विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हिस्से में सात विकेट आए। अक्षर ने डे नाइट टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बना डाला, जबकि अश्विन ने दूसरी पारी का तीसरा विकेट लेते ही अपने 400 विकेट पूरे कर लिए।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता