पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 5 की मौत, 6 घायल
विरुद्धनगर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विरूद्धनगर जिले में शिवकाशी के समीप पटाखों की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को विस्फोट हाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दस से अधिक शेड जलकर राख हो गये जहां रसायन रखे गये थे। देश …
विरुद्धनगर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विरूद्धनगर जिले में शिवकाशी के समीप पटाखों की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को विस्फोट हाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दस से अधिक शेड जलकर राख हो गये जहां रसायन रखे गये थे। देश में पटाखों के निर्माण का केंद्र समझे जाने वाले इस क्षेत्र में इस महीने पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की यह दूसरी घटना है।
पुलिस ने बताया कि कलायार कुरिची की इस इकाई में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निश्मन एवं बचाव सेवा प्रयासरत है। आग की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
जिले में सत्तूर के समीप अच्चनकुलम गांव में दो फरवरी को एक फैक्टरी में बड़ा धमाका होने से 20 से अधिक लेागों की मौत हो गयी और करीब 30 अन्य घायल हो गये थे।
