आज का राशिफल | 26 फरवरी, 2021
मेष राशि आज शाम को किसी कारणवश परेशान रहेंगे। घुटने और पैर में समस्या हो सकती है। फोकस में कमी के कारण काम समय पर पूरा नहीं होने की सम्भावना भी निर्मित हो सकती है। उच्च शिक्षा में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। वृष राशि आज जमीन और सम्पत्ति लेने का विचार बना सकते हैं। …
मेष राशि
आज शाम को किसी कारणवश परेशान रहेंगे। घुटने और पैर में समस्या हो सकती है। फोकस में कमी के कारण काम समय पर पूरा नहीं होने की सम्भावना भी निर्मित हो सकती है। उच्च शिक्षा में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।
वृष राशि
आज जमीन और सम्पत्ति लेने का विचार बना सकते हैं। पति-पत्नी में बेवजह झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन पर लोगों की नजर रहेगी। आवश्यक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। रक्तचाप सम्बन्धित परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
आज परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करेंगे। नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ घूमने जाने का विचार बनेगा। परिवार के लिये आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। नकारात्मक लोगों की संगत से बचें।
कर्क राशि
आज आपकी सेहत में बड़े बदलाव आ सकते हैं। शरीर में जल की मात्रा कम न होने दें। दोपहर के बाद आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपकी बातों को नकार सकते हैं। फालतू में अपनी राय देने से बचें।
सिंह राशि
आज शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राप्त कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ संवाद अच्छा रखें। छाती और पेट से जुड़े रोग जन्म ले सकते हैं। पारिवारिक मामले में बाहर वाले लोगों से ज्यादा राय न लें। किसी महत्वपूर्ण सेमीनार में भाग ले सकते हैं।
कन्या राशि
आज दिन का पूर्वार्ध आपके लिये अच्छा रहेगा। लेकिन शाम को किसी नकारात्मक विचार के कारण परेशान हो सकते हैं। धन के मामले में आज हांथ खुला हो सकता है। लव पार्टनर के प्रति भरोसे में कमी देखने को मिल सकती है।
तुला राशि
आज महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर विशिष्ट योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। सब जगह से आपको मानसम्मान मिलेगा। प्रेमी जन आपकी भावनाओं को बहुत महत्व देंगे। कारोबारी समस्या का आज समाधान हो जायेगा।
वृश्चिक राशि
आज दिन आपको बहुत कुछ सिखा कर जायेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढायेगा। नयी जॉब के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। पूर्व में लिये गये निर्णयों का लाभ आज आपको मिल सकता है।
धनु राशि
आज दिन की शुरुआत थोड़ी हल्की रहेगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। दाम्पत्य जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। आज कानूनी नियमों को बिल्कुल न तोड़ें। सर्द-गर्म के कारण सिरदर्द हो सकता है।
मकर राशि
आज अपनी सफलता से ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। भाई-बहनों और मित्रों की बातें आपको दुखी कर सकती हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति निर्मित होंगी। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
आज सहयोगियों और अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। उलझे मुद्दों को सुलझाने से बड़ी राहत मिलेगी। आज पूरी लय में रहेंगे। आज मौजमस्ती को भी काफी समय देंगे।
मीन राशि
आज अनचाहे विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे काफी आकर्षित रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
