बरेली: ढूंढे नहीं मिल रहे शादी प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को शादी प्रोत्साहन योजना के लिए लाभार्थी नहीं मिल रहे हैं। योजना लागू हुए करीब दस महीना बीतने वाला है लेकिन अभी तक महज दस लोगों ने ही आवेदन किया है। अगर लड़का और लड़की दोनों दिव्यांग हैं तो उन्हें योजना के तहत 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर …

अमृत विचार, बरेली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को शादी प्रोत्साहन योजना के लिए लाभार्थी नहीं मिल रहे हैं। योजना लागू हुए करीब दस महीना बीतने वाला है लेकिन अभी तक महज दस लोगों ने ही आवेदन किया है। अगर लड़का और लड़की दोनों दिव्यांग हैं तो उन्हें योजना के तहत 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर सिर्फ लड़का दिव्यांग है तो उसे 15 हजार और सिर्फ लड़की दिव्यांग है तो उसे 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने विवाह का सर्टिफिकेट आवेदन फार्म में लगाना होता है। यह योजना मार्च 2021 तक चलती रहेगी। योजना में विभाग की वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है मगर कोरोना काल में लोग आवेदन नहीं कर रहे हैं। भरपूर बजट होने के बाद भी योजना के लाभार्थी नहीं मिलने की वजह से अफसर भी परेशान है।

प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी योगश पांडेय ने बताया कि शादी प्रोत्साहन योजना चालू वित्तीय वर्ष में शुरू हुई थी। इसके लिए सभी ब्लॉकों से लाभार्थियों की सूची मांगी गई है लेकिन अभी कम ही लोगों ने आवेदन किया है। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद उनके खाते में निर्धारित राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी‌।

संबंधित समाचार