बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के ढाका-सिल्हट राजमार्ग पर राशिदपुर में शुक्रवार को ईएनए परिवहन और लंदन एक्सप्रेस की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज सुबह लगभग आठ बजे साउथ सुरमा थाने के …

ढाका। बांग्लादेश के ढाका-सिल्हट राजमार्ग पर राशिदपुर में शुक्रवार को ईएनए परिवहन और लंदन एक्सप्रेस की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज सुबह लगभग आठ बजे साउथ सुरमा थाने के राशिदपुर में हुआ।

उन्होंने बताया कि ईएनए परिवहन (ढाका मेट्रो बी-14-6311) की सिल्हट से निकलकर ढाका की ओर आ रही बस और लंदन एक्सप्रेस (ढाका मेट्रो-बी 15-316) की विपरीत दिशा से जा रही बस के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में छह लोगाें की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गये।

संबंधित समाचार