मुरादाबाद के युवक ने नैनी झील में कूदकर जान दी
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवक ने भाई को वीडियो कॉल करने के बाद नैनी झील में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कुंदरकी कस्बा निवासी मो. उमर पुत्र तौकीर अहम मुरादाबाद से नैनीताल घूमने निकला। …
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवक ने भाई को वीडियो कॉल करने के बाद नैनी झील में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कुंदरकी कस्बा निवासी मो. उमर पुत्र तौकीर अहम मुरादाबाद से नैनीताल घूमने निकला।
गुरुवार रात करीब नौ बजे उसने झील किनारे से अपने भाई आमिर को वीडियो कॉल कर कहा कि वह झील में आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुनकर परेशान भाई ने उसे बहुत समझाया, मगर उसने नहीं सुनी और फोन काट दिया और झील में कूद गया।
रात लगभग एक बजे आमिर के साथ ही हाफिज मुजाहिर आदि परिवार के लोग नैनीताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक दीपक बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने रात में झील किनारे देखा मगर कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस ने उसकी तलाश की तो तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के सामने दर्शनघर पार्क के समीप झील में उसका शव मिल गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है। बताया जाता है वह कुछ समय से डिप्रेशन में था।
