करियर में 504 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज विनय कुमार ने लिया संन्यास, IPL से चमकी थी किस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर विनय कुमार ने अपने संन्यास का एलान किया। विनय कुमार के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शानदार कैरियर की बधाई दी है। …

नई दिल्ली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर विनय कुमार ने अपने संन्यास का एलान किया। विनय कुमार के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शानदार कैरियर की बधाई दी है। विनय कुमार लम्बे समय तक आईपीएल की अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं।

दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के साथ खेलने के लिए खुद को खुशकिस्मत बताया। उन्होंने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना और रोहित शर्मा का भी नाम भी लिया।

37 साल के इस तेज गेंदबाज ने साल 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने 31 वनडे में 38 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा विनय कुमार ने 9 टी20 में 10 विकेट भी लिये। साथ ही विनय कुमार ने एक टेस्ट मैच भी खेला जिसमें उन्हें एक विकेट मिला। विनय कुमार को भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक है। विनय कुमार ने 139 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 504 विकेट अपने नाम किये। साथ ही इस दिग्गज गेंदबाज ने 225 लिस्ट ए और 194 टी20 विकेट भी झटके।

विनय कुमार की अगुवाई में कर्नाटक की टीम लगातार 2 साल रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही थी। 2013 और 2014 में कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही।

संबंधित समाचार