प्रयागराज के सामने बरेली टाइगर हुए ढेर
अमृत विचार, बरेली। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन और जिला क्रिकेट कमेटी बरेली की तरफ से पहला राज्य स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खलीफा क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट ग्राउंड पर किया जा रहा है। पहला मैच श्रावस्ती और बरेली लायंस के बीच खेला गया। जिसमें बरेली लायंस की टीम को शिकस्त का …
अमृत विचार, बरेली। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन और जिला क्रिकेट कमेटी बरेली की तरफ से पहला राज्य स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खलीफा क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट ग्राउंड पर किया जा रहा है। पहला मैच श्रावस्ती और बरेली लायंस के बीच खेला गया। जिसमें बरेली लायंस की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
जबकि दूसरा मैच कौशांबी और बहराइच के बीच खेला गया जिसमें कौशांबी ने जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मैच अयोध्या और शाहजहांपुर और चौथा मैच गोंडा सीतापुर ग्रीन के बीच खेला गया। जिनमें अयोध्या और सीतापुर की टीमों ने जीत हासिल की। पांचवा और अंतिम मैच बरेली टाइगर और प्रयागराज के बीच हुआ जिसमें प्रयागराज ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष केसी पटेल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज नवल किशोर, अरुण पांडे, गौरव गुप्ता, धीरेंद्र सिंह चौहान, बृजेश दीक्षित, विकास कुमार, आकाश कुमार, मेहरबान अली, विपिन शर्मा, विकास कनौजिया, अमित वर्मा, पवन दिवाकर, कुलदीप आर्य, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, आशुतोष शर्मा, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।
