भदोही: सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कार ने कुचला, मौत, गुस्साए लोगों ने कर दी सड़क जाम
भदोही (उप्र)। भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में शनिवार को तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही तीन साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के सामने बच्ची की मौत होने पर गुस्साए गांव वालों ने सड़क जाम कर दी। प्रभारी निरीक्षक आलमगीर ने बताया …
भदोही (उप्र)। भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में शनिवार को तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही तीन साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के सामने बच्ची की मौत होने पर गुस्साए गांव वालों ने सड़क जाम कर दी।
प्रभारी निरीक्षक आलमगीर ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर उस वक़्त हुई जब बैराखास गाँव में घर के सामने प्रियांशी सरोज खेल रही थी, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार उसे कुचलते हुए निकल गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
आलमगीर ने बताया पुलिस ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
