मीरजापुर: पिकअप पलटने से सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के फटहवां मौजा निवासी रन्नो देवी (45) की रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी जाते समय रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ के पास पिकअप पलटने से मौत हो गई। बताया गया कि लालगंज थाना के बामी गांव से निजी पिकअप वाहन से परिजनों के साथ रन्नोदेवी …
मीरजापुर, अमृत विचार। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के फटहवां मौजा निवासी रन्नो देवी (45) की रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी जाते समय रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ के पास पिकअप पलटने से मौत हो गई।
बताया गया कि लालगंज थाना के बामी गांव से निजी पिकअप वाहन से परिजनों के साथ रन्नोदेवी रविदास जयंती पर वाराणसी जा रही थी। टेंगड़ामोड़ रामनगर के पास पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। रन्नोदेवी सहित सभी श्रद्धालु पिकअप से नीचे गिर गए। इस दौरान आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के सहयोग से परिजन घायल रन्नो देवी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
