बाराबंकी: आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन कर बोले विधायक- भाजपा सरकार ने दी विकास को प्राथमिकता
कोटवाधाम, बाराबंकी। भाजपा विधायक ने जगदीशपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया।ब्लॉक सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में निवर्तमान प्रधान मोहम्मद अहमद के द्वारा बनवाये गये आंगनवाड़ी केंद्र व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन शनिवार को दरियाबाद के विधायक सतीश चंद शर्मा ने किया। उद्घाटन में आए विधायक का पूर्व ग्राम प्रधान …
कोटवाधाम, बाराबंकी। भाजपा विधायक ने जगदीशपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया।ब्लॉक सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में निवर्तमान प्रधान मोहम्मद अहमद के द्वारा बनवाये गये आंगनवाड़ी केंद्र व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन शनिवार को दरियाबाद के विधायक सतीश चंद शर्मा ने किया।
उद्घाटन में आए विधायक का पूर्व ग्राम प्रधान ने समर्थ साई जगजीवन साहेब का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार लगातार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए हमेशा आगे आती हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जात पात का भेदभाव भूल कर हर ग्राम पंचायत में विकास कराने की मंशा के अनुरूप कार्य हो रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लगभग पूरा भी हो चुका है।
अभी तक सभी को ओडीएफ के तहत शौचालय मुहैया कराया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय होने से किसी को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा। जो स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान में सरकार का पहला कदम था। जो अब ग्रामीण अंचलों में पूरा होता दिखाई दे रहा है।
ग्राम प्रधान द्वारा बनवाये गये आंगनबाड़ी केंद्र की सराहना करते हुए कहा की जगदीशपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद द्वारा सुंदर आंगनवाड़ी व शौचालय का निर्माण कराया है जो कि एक मॉडर्न के रूप में दिख रहा है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी रामपाल को भी सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में लगे मिस्त्री व पेंटर को भी विधायक ने सम्मानित किया।
इस मौके पर सीडीपीओ अर्चना वर्मा, जेई केके वर्मा, मो. आमिर, कामिल, रागनी सफिया, लीला श्रीवास्तव, सरोज यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला लवलेश पंडित, सतेंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, राजेश तिवारी, विद्यालय से लक्ष्मी नारायण, अतुल, मंगल, जसकरण वर्मा, रिंकी नाग सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जगदीशपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र पर दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा ने गांव की ही धात्री महिला नीलम पत्नी रंजीत की गोद भराई की रस्म की। दरियाबाद विधायक ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र पर श्रेया पुत्री दुर्गेश का अन्नप्राशन करके इस भवन का शुभारंभ किया।अब प्रत्येक माह यहां पर अन्नप्राशन व गोद भराई की रस्में यहां पर अदा की जाएगी।
