राज्य स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली ने बिजनौर को हराया
अमृत विचार, बरेली। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन बरेली एवं जिला क्रिकेट कमेटी बरेली द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच बरेली चैलेंजर्स एवं बिजनौर के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने 9वें ओवर में बिजनौर टीम को ऑल आउट कर दिया। क्वार्टर फाइनल के पहला मैच में श्रावस्ती ने सीतापुर …
अमृत विचार, बरेली। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन बरेली एवं जिला क्रिकेट कमेटी बरेली द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच बरेली चैलेंजर्स एवं बिजनौर के बीच खेला गया। इसमें बरेली ने 9वें ओवर में बिजनौर टीम को ऑल आउट कर दिया। क्वार्टर फाइनल के पहला मैच में श्रावस्ती ने सीतापुर रेड को हराकर जीत दर्ज की।
वहीं, अयोध्या व कौशांबी के बीच खेले गए मैच में अयोध्या ने जीत दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश गंगवार शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष केसी पटेल ने बरेली चैलेंजर्स की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर कप्तान अनवर हसनैन, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज, रूपकिशोर, एसके शर्मा, आकाश कुमार, पवन दिवाकर, धीरेंद्र सिंह चौहान, गौरव गुप्ता, बृजेश दीक्षित, मेहरबान अली, विकास कनौजिया, अभिषेक कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, प्रसून गंगवार, अरुण पांडे, आदि मौजूद रहे।
