बिजनौर: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/स्योहारा/अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की …

बिजनौर/स्योहारा/अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

रविवार की दोपहर थाना नगीना के ग्राम तिगरी निवासी अमित पुत्र जीतराम सिंह, प्रदीप पुत्र संतराम सिंह धामपुर से स्योहारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर पक्का बाग धामपुर निवासी अज्जू पुत्र रफीक अपने दोस्त टीपू पुत्र कलवा के साथ स्योहारा रिश्तेदारी में से धामपुर जा रहे थे। ग्राम झिल्ला के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चार बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करया। जहां एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि दो बाइक चालकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यदि बाइक चालकों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद अज्जू की जान बच सकती थी।

संबंधित समाचार