बरेली: राजेंद्र गुप्ता फिर बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं, राजेश जसोरिया को फिर से महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र गुप्ता संगठन के प्रांतीय महामंत्री भी हैं। इसके अतिरिक्त दर्शनलाल भाटिया को चेयरमैन और संजीव चांदना को कोषाध्यक्ष चुना …

अमृत विचार, बरेली। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं, राजेश जसोरिया को फिर से महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र गुप्ता संगठन के प्रांतीय महामंत्री भी हैं। इसके अतिरिक्त दर्शनलाल भाटिया को चेयरमैन और संजीव चांदना को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

बता दें कि पिछले एक महीने से व्यापार जगत में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर थी। अंदेशा था अध्यक्ष और महामंत्री को टक्कर देने के लिए नामांकन किया जा सकता है। सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो बड़ी संख्या में व्यापारी प्रेमनगर स्थित बैकमा हाउस पहुंचे।

यहां मथुरा से आए मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने दोपहर में बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक पर्चा ही दाखिल हुआ है। इसके कुछ देर बाद ही निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन आए तो प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति मिलने पर सभी 81 पदाधिकरियों की मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में चुनाव कराया लेकिन बरेली जैसा व्यापारियों का उत्साह, अनुशासन अनुकरणीय है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के भरोसे से चुनाव में जीत मिली है। व्यापारी वर्ग ने कोरोना काल हो या अन्य कोई आपदा हर स्तर पर हर तरीक से मदद की है। कहा कि उनका जीवन व्यापारियों के लिए समर्पित था और सदैव रहेगा। राजेश जसोरिया ने कहा कि चुनाव में जिस तरह भागीदारी की है, अब वह दिन दूर नहीं जब हर राजनीतिक दल व्यापारियों की अहमियत समझने लगेगा।

नहीं दिखा विरोध, शांतिपूर्ण हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। रविवार शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलनी थी। इसे लेकर सुबह से नामांकन स्थल पर व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम तक शांतिपूर्वक तरीके से नामांकन दाखिल हुए। इस दौरान किसी भी तरह की विरोधाभास की स्थिति देखने को नहीं मिली। शाम को जब परिणाम घोषित हुए तो व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

ढोल नगाड़ों के बीच जमकर नाचे व्यापारी
दोपहर करीब तीन बजे राजेंद्र गुप्ता के अध्यक्ष बनने की तस्वीर साफ होते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। संगठन से जुड़े अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई दी। उधर, कुछ स्थानों पर व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी व्यापारियों की होड़ लगी रही।

किसे कौन सा पद मिला

  • अध्यक्ष- राजेंद्र्र गुप्ता
  • महामंत्री- राजेश जसैरिया
  • कोषाध्यक्ष- संजीव चांदना
  • चेयरमैन- दर्शन लाल भाटिया

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दुर्गेश कुमार खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, गुलशन सब्बरवाल, चंद्रसेन सागर, महेंद्र, विपिन कोहली, मुकेश कुमार अग्रवाल, प्रकाश, अवधेश अग्रवाल, रविन्द्र यादव, पंकज अग्रवाल, अंजुम, गौरीशंकर खंडेलवाल।

उपाध्यक्ष: श्याम कृष्ण, गिरीश कुमार अग्रवाल, अमूल, संजीव मित्तल, राकेश नरूला, केपी सिंह गंगवार, प्रदेश, राजानी, विजय मूलचंदानी, रचित गुप्ता, आशीष कुमार वर्मा, राजेश ओबराय, दिलीप गुप्ता, योगेंद्र कुमार, हुमायु सकलैनी, मोहनलाल आहूजा, नसीर अहमद, रामसेठी, रवि अरोरा, गुरुचरण सिंह, अनिल गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, जय अग्रवाल, रमेश चंद्र, मनोज खटवानी।

मंत्री: पन्नी लाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, अनिल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विजय कुमार, दिनेश गुप्ता, निरंजन प्रसाद, अतुल गोयल, श्यामदीप सक्सेना, पंकज सूरी, कुलदीप रस्तोगी, सतीश कुमार, अश्वनी आनंद, राजेश हिरानी, फरीदी शाबरी, शब्बीर खान, सचिन अग्रवाल, सुशील, मनोज कुमार, पंकज गर्ग, मोतीलाल गंगवार।

संयुक्त महामंत्री: अंजनि गुप्ता, जुगल सुखानी, सतीश भाटिया, सैयद मोहसिन आलम, पवन चांदना, चंद्रभूषण गुप्ता, राजेश।

वरिष्ठ मंत्री: मनुधवन, सौरभ श्रीवास्तव, संदीप सक्सेना।

संगठन मंत्री: सर्वेश कंबोज, आनेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, धीरज सूरी, हाजी शकील, हनीफ मियां

प्रचार मंत्री: मुकेश कुमार, नरेश वर्मा, गुरुसेवक सिंह।

संबंधित समाचार