बरेली: सोने-चांदी के दामो में आ रही गिरावट से सर्राफा कारोबारी खुश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पिछले सप्ताह की तुलना में सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई थी। उसके बाद चारों दिन गिरावट हुई। रविवार को सोने के दाम 650 रुपये टूटकर 47385 रुपये प्रति 10 …

अमृत विचार, बरेली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पिछले सप्ताह की तुलना में सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई थी। उसके बाद चारों दिन गिरावट हुई। रविवार को सोने के दाम 650 रुपये टूटकर 47385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी टूट गई। चांदी का रेट 200 रुपये गिरकर 68800 रुपये प्रति किलो हो गया है।

सर्राफा कारोबारी इस समय सोने व चांदी में निवेश के लिए सुनहरा अवसर बता रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक मूल्य में आ रही गिरावट के दौरान अगर सोने या चांदी में निवेश करते हैं तो यह काफी लाभदायक सिद्ध होता है। वहीं शादी की तैयारी करने वाले परिवार वालों के पास भी यही अवसर है जब वह शादी ब्याह व अन्य शुभ कार्यों के लिए आभूषण बनवा सकते हैं।

ऐसे बदल रहे सोने के दाम
गुरुवार को सोने के दाम 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 69000 रुपये प्रति किलो थी। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट होने का लाभ लोगों को ज्वेलरी खरीदने में मिलेगा। अगर इस सप्ताह के पहले दिन की बात करें तो सोमवार को सोने का रेट 49300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 68700 रुपये किलो था।

मंगलवार को सोने रेट गिरकर 48700 रुपये प्रति 10 ग्राम, बुधवार को टूटकर 48550 रुपये प्रति 10 ग्राम और गुरुवार को भी कम होकर 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।

चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव
चांदी बुधवार को 68700 रुपये किलो थी। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पूरे समय सोने के रेट में नरमी का रुख था जबकि चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना था। पिछले शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद होने पर सोने का मूल्य 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 67500 रुपये किलो था।

दरअसल, सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी और नरमी पर होती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी होने पर दाम चढ़ जाता है और नरमी होने पर कीमत गिर जाती है।

संबंधित समाचार