आज का राशिफल | 01 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि नौकरी में स्थानान्तरण से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कारोबारियों को धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में राहत प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन और सहायता भी प्राप्त होगी। वृष राशि पूरी उत्साह के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। लेकिन …

मेष राशि

नौकरी में स्थानान्तरण से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कारोबारियों को धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में राहत प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन और सहायता भी प्राप्त होगी।

वृष राशि

पूरी उत्साह के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। लेकिन काम रुक-रुक कर ही पूरे होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बनेगा। बच्चों के साथ खेलकूद और मस्ती भरा समय बितायेंगे। क्रिएटिव विचारों का लाभ आपको कारोबार में अवश्य मिलेगा।

मिथुन राशि

परोपकार में आप काफी रुचि लेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। ऑफिस में आपके टीमवर्क को कम महत्व प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

घर वालों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। कारोबार में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से व्यवहार मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

सिंह राशि

अपनी कार्यप्रणाली को सुधारेंगे। परिश्रम की अधिकता के कारण थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। फाइनेंस से जुड़े मामलों को लेकर थोड़े भाग्यशाली रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही सुखद बीतने वाला है। किसी नयी योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपनी रुचि के अनुसार काम करें सफलता मिलती तय है।

तुला राशि

आपको अपनी पुरानी गलतियों के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। विद्यार्थी अध्ययन में ज्यादा फोकस नहीं करेंगे। किसी गम्भीर विषय को हल्के में न लें। विवादों के कारण हानि हो सकती है। दूसरों के नजरिये का विरोध न करें।

वृश्चिक राशि

सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा पायेंगे। जो भी काम करेंगे वो पूरी तरह से सफल रहेगा। प्रेमी जन के साथ पार्टी कर सकते हैं।

धनु राशि

आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। आज ऑफिस के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर स्पष्ट रहें। आज मूड काफी अच्छा और रोमांटिक हो सकता है। यदि बड़ा निवेश कर रहे हैं तो उचित परामर्श अवश्य ले लें।

मकर राशि

सगे-सम्बन्धियों के घर आने से आप प्रसन्न रहेंगे। दो तीन दिनों से आ रही समस्या का आज समाधान होगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। धर्म-कर्म को लेकर थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेंगे। काम धीमी गति से किन्तु पूरे अवश्य हो जायेंगे।

कुंभ राशि

आज ऑफिस में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपकी अपनी जगह बनाने के लिये थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण न रखें।

मीन राशि

कारोबार में विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है। लोगों के मन में आपके प्रति आदर भाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस दोनों की अधिकता रहेगी। सन्तान के कार्यों से आप प्रसन्न होंगे। सम्पत्ति के मामले मिल बैठकर सुलझा सकते हैं।