ISL-7 : मोहन बागान को हराकर लीग चरण का टेबल टॉपर बना मुंबई, एएफसी चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई
पणजी। मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईसएल) के सातवें सीजन के लीग चरण का टेबल टॉपर बनने का गौरव हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुंबई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के …
पणजी। मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईसएल) के सातवें सीजन के लीग चरण का टेबल टॉपर बनने का गौरव हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुंबई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
Feeling blessed, happy and proud to be a part of this wonderful team. What a win last night to get hands on the ISL League Winners shield! ???
This is for you, Mumbai!#AamchiCity #MumbaiCityFC pic.twitter.com/CMPhA4VSIQ
— Pranjal Bhumij (@BhumijPranjal) March 1, 2021
इस जीत के साथ मुम्बई ने 40 अंकों के साथ 11 टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल किया। 40 अंकों के साथ ही मौजूदा चैम्पियन एटीकेएमबी दूसरे स्थान पर रहे। इसका कारण यह रहा कि गोल अंतर के लिहाज से मुंबई बेहतर स्थिति में है। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने 33 और एफसी गोवा ने 31 अंकों के साथ प्लेआफ का टिकट कटाया है। प्लेऑफ मुकाबले 5 से 9 मार्च के बीच खेले जाएंगे जबकि फाइनल 13 मार्च को होगा।
The moment all Islanders fans were eagerly waiting for ?@MumbaiCityFC lift the #HeroISL League Winners Shield ?️#LetsFootball pic.twitter.com/NmoZqRFTY8
— Indian Super League (@IndSuperLeague) February 28, 2021
20वें और अंतिम चरण के मुकाबले के बाद मुंबई के खाते में 12 जीत आए। इतनी ही जीत एटीकेएमबी के खाते में भी है। दोनों के खाते में चार-चार हार और चार-चार ड्रा हैं लेकिन मुम्बई ने जहां दूसरी टीमों के खिलाफ 35 गोल किए हैं और 18 गोल खाए हैं वहीं एटीकेएमबी ने 28 गोल करते हुए 15 गोल खाए हैं। इससे दोनों टीमों के बीच चार गोलों का अंतर पैदा हो गया है।
बहरहाल, पहला हाफ मुंबईके नाम रहा। उसने 2-0 की लीड के साथ यह हाफ समाप्त किया। शुरुआत से ही मुंबई बेहतर खेल रही थी और इसका फायदा उसे सातवें मिनट में ही मिल गया जब अहमद जाहो द्वारा लिए गए फ्रीकिक पर हेडर से गोल कर माउतोर्दा फाल ने उसे 1-0 से आगे कर दिया।
दूसरी ओर, एटीकेएमबी इस हाफ में संघर्ष करते नजर आए। उसके स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन 19वें मिनट में चोटिल होकर बाहर गए। साथ ही मुंबई ने उसके स्टार स्ट्राइकर राय कृष्णा को चेक कर रखा था और उन्हें खुलकर खेलने नहीं दे रहे थे। मुंबई ने कमजोर पड़े एटीकेएमबी के डिफेंस को 39वें मिनट में फिर भेदा और 2-0 की लीड ले ली। उसके लिए दूसरा गोल बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने किया। ओग्बेचे ने हेर्नान सांटाना के फ्रीकिक के रीबाउंड होने पर हेडर के जरिए यह गोल किया।
