पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को इस बारे में बताया। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के कांग्रेस नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के आठ चरणों में होने वाले चुनाव के …

कोलकाता। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को इस बारे में बताया। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के कांग्रेस नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के आठ चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि एआईसीसी ने कोलकाता के उत्तरी, दक्षिण, मध्य और बड़ा बाजार के लिए चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जबकि उत्तरी 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए दो-दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि बाकी सभी जिलों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक होंगे। राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होंगे।

संबंधित समाचार