आज का राशिफल | 02 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। वृष राशि आज विद्यार्थी …

मेष राशि

आज छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

वृष राशि

आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा।

आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कर्क राशि

आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे।

कन्या राशि

आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करेंयात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रेमिका के लिए आज का दिन संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

धनु राशि

आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे।

मकर राशि

आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।