अमरोहा: कहीं बीमार न कर दे बदलता मौसम, बरतें सावधानी
अमरोहा। तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। दिन का तापमान बढ़ जाता है तो रात में पारा लुढ़क जाता है। जरा सी चूक आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। खासकर अगर आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो लापरवाही काफी महंगी भी साबित हो सकती है। चिकित्सक डा. वी.के सैनी ने बताया कि …
अमरोहा। तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। दिन का तापमान बढ़ जाता है तो रात में पारा लुढ़क जाता है। जरा सी चूक आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। खासकर अगर आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो लापरवाही काफी महंगी भी साबित हो सकती है। चिकित्सक डा. वी.के सैनी ने बताया कि आप इस मौसम में खुद को कैसे स्वस्थ्य रख सकते हैं।
ठंड का मौसम जाते-जाते गर्मी की धमक पड़ने लगती है। अभी हम उसी मौसम से गुजर रहे हैं। धीरे-धीरे मौसम बदलता जाएगा, जिसमें दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने छोड़ देते हैं। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस कारण आजकल सर्दी, जुकाम से लेकर बुखार तक की समस्याएं सामने आ रही हैं। खासकर छोटे बच्चों, वैसी महिलाएं जिन्हें एनीमिया की समस्या है, मधुमेह और टीबी के मरीज आदि इस मौसम में काफी परेशानी महसूस करने लगते हैं। खासकर कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
बरतें विशेष सावधानी
बदलते मौसम में रोगियों में बुखार और सांस की समस्या से पीडित लोग अधिक हैं। उनमें ज्यादातर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर महिलाएं हैं। या फिर इस मौसम के वायरस कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों पर भी अपना असर छोड़ने में सफल हो रहे हैं। डा.वीके सैनी ने बताया कि सीजनल फल और सीजनल सब्जियां खानी चाहिए। पानी उबालकर पीना है। अभी ठंडा पानी, कोल्ड-ड्रिंक से परहेज करना है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पारंपिरक काढ़े, दवाईयां, घरेलू नुस्खों का सेवन करना चाहिए। रात को सोने से कुछ समय पहले हल्दी और दालचीनी वाला दूध अवश्य लें। सुबह शाम तो अभी गर्म कपड़े पहनने चाहिए। आमतौर पर साफ-सफाई का थोड़ा खयाल रखें।
मधुमेह के रोगी न खाएं गेहूं का आटा
चिकित्सक डा. वीके सैनी ने बताया कि जिन लोगों को डायबिटिज की समस्या रहती है, उन लोगों को गेंहू का आटा नहीं खाना चाहिए, मिक्स आटा उनके लिए फायदेंमंद है। ऐसे रोगियों को फल भी दोपहर 12 बजे से पहले ही खाने चाहिए। रात के खाने में दहीं, चावल, सलाद, मठ्ठे से बचें।
सुबह लें ग्रीन टी
सुबह-सुबह गुनगुना एक गिलास पानी जिसमें खाने का सोडा मिलाकर उसको एलकेलाइन पानी बनाकर पीना चाहिए। इसके बाद आप ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। ग्रीन टी पीने के बहुत से फायदे होते हैं। ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है।
