मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में आरटीओ प्रवर्तन दल के सिपाही की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद।  सिविल लाइंस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आरटीओ प्रवर्तन दल में तैनात सिपाही की मौत हो गई। हरदोई जिले के मूल निवासी सिपाही यहां किराए के मकान में रहता था। पत्नी के पैतृक गांव जाने के कारण तीन दिन से वह घर में अकेला था। मंगलवार की सुबह जब मकान मालिक ने शव जमीन …

मुरादाबाद।  सिविल लाइंस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आरटीओ प्रवर्तन दल में तैनात सिपाही की मौत हो गई। हरदोई जिले के मूल निवासी सिपाही यहां किराए के मकान में रहता था। पत्नी के पैतृक गांव जाने के कारण तीन दिन से वह घर में अकेला था। मंगलवार की सुबह जब मकान मालिक ने शव जमीन पर पड़ा देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हिमगिरि कालोनी का है। हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सलामुल्ला गंज निवासी विनोद कुमार परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल में सिपाही के पद पर तैनात थे। करीब पांच साल से उनकी तैनाती मुरादाबाद में चल रही थी। यहां पर वह अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ सेवानिवृत्त दरोगा यशपाल सिंह के आवास में रह रहे थे। उनकी बेटी श्वेता और बेटा वैभव पैतृक गांव में रहते थे। तीन दिन पहले उनकी पत्नी शकुंतला भी बच्चों के पास से चली गई थीं। जिस कारण वह यहां पर अकेले थे।

बताते हैं कि तीन दिन से वह ड्यूटी पर भी नहीं गए थे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मकान मालिक यशपाल सिंह का बेटा जब नीचे आया तो उसने दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो फर्श पर उनका शव पड़ा था। यह देख उसकी चीख निकल गई। तत्काल उसने उनके परिजन व पुलिस को सूचना दी।

रोते-बिलखते परिजन भी दोपहर तक हरदोई से आ गए। पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन, कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। उनके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे, जिस कारण बीमारी या हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है। मौत की सही वजह जानने को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

 

संबंधित समाचार