बाराबंकी: 3 महीने में आया 18 हजार का बिल, सदमे में आए मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। तीन महीने में बिजली का बिल 18 हजार रुपए आने से परेशान दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ये मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के नई बस्ती गांव का है। मृतक के पिता हसनैन ने बताया कि हम लोग दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नए स्मार्ट मीटर …

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। तीन महीने में बिजली का बिल 18 हजार रुपए आने से परेशान दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ये मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के नई बस्ती गांव का है। मृतक के पिता हसनैन ने बताया कि हम लोग दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनका बिल हजारों में आने लगा। इससे उनका बेटा डिप्रेशन में चला गया। वहीं दो दिन पूर्व तीन महीने का बिल 18 हजार आने से रियाज को इस कदर सदमा लगा कि उसने सोमवार को 5 बजे शाम फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

संबंधित समाचार