हरदोई: ज्वैलर्स की दुकान पर आए ठग, बोले- जब पत्नी आएगी तब खरीदेंगे और थोड़ी देर में…
हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र में ठगों ने दिन दहाड़े ग्राहक बनकर केदारेश्वर ज्वैलर्स की दुकान को अपनी ठगी की निशाना बना लिया और दुकान में बैठकर छह सोने की चेनों पर बड़ी सफाई से हाथ मार दिया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े घटी इस घटना से दुकानदारों …
हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र में ठगों ने दिन दहाड़े ग्राहक बनकर केदारेश्वर ज्वैलर्स की दुकान को अपनी ठगी की निशाना बना लिया और दुकान में बैठकर छह सोने की चेनों पर बड़ी सफाई से हाथ मार दिया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े घटी इस घटना से दुकानदारों में हलचल मच गई है।
बताते चलें कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के निकट राजकुमार सोनी पुत्र स्व माता प्रसाद बेंहदर कलां का मकान व केदारेश्वर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आज दिनांक 2 मार्च को वरूण दुकान पर बैठा था। तभी समय करीब 3:30 बजे दो व्यक्ति सामान की खरीदारी करने के बहाने ग्राहक के रूप में मुंह पर मास्क व सर पर टोपी रखकर आये और वरूण से ज्वैलरी दिखाने को कहा और 1000 रूपये जमा करके बोले मेरी पत्नी आयेगी तभी सामान खरीदेंगे।
इतने में वरूण कुछ समझ पाता तभी पलक झपकते ही दोनों व्यक्तियों ने दराज में रखी सोने की छह चेन जो पॉलीथिन में रखीं थीं, अपने हाथ में लेकर चल दिये। जब वरूण की नजर जाते हुए व्यक्तियों पर पड़ी तो एक व्यक्ति ने हाथ में चेनों से भरी पॉलीथिन पकड़ रखी थी। जब तक वरूण ने शोर मचा कर सब बुलाया तब तक दोनों ठग फरार हो चुके थे।
वरूण के घरवालों व आसपास के लोगों ने दोनों व्यक्तियों की काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। राजकुमार के अनुसार छह सोने की चेनों की कीमत लगभग 25 हजार बताई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । राजकुमार के द्वारा कासिमपुर थाने में शिकायत पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। कासिमपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी तक यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है।
