मुरादाबाद: पैसों के विवाद में की गई थी ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र से गायब ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव पुलिस ने एक तालाब से बरामद कर लिया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में बिजली ठेकेदार और सुपरवाइजर ने लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में गार्ड की मदद से उसका शव एक तालाब में फेंक दिया था। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र से गायब ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव पुलिस ने एक तालाब से बरामद कर लिया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में बिजली ठेकेदार और सुपरवाइजर ने लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में गार्ड की मदद से उसका शव एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाले महेन्द्र ट्रांसपोर्टर है। उनका 25 वर्षीय बेटा मगन बीते 11 फरवरी से गायब था। इस मामले को लेकर उन्होंने मझोला थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में लाकड़ी फाजलपुर के रहने वाले मोहित, लाखन और संजीव को गिरफ्तार किया है। तीनों ने पूछताछ के दौरान मगन की हत्या करने की बात स्वीकार की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मगन ने प्रेमशंकर नाम के व्यक्ति से बिजली विभाग में कार्यरत ठेकेदार को दो लाख अस्सी हजार रुपए दिलवाए थे। शर्त यह थी कि पांच साल में मोहित पांच लाख रुपए वापस करेगा। लेकिन सितंबर 2019 से मोहित ने पैसा देना बंद कर दिया था। जिसके बाद प्रेमशंकर ने मगन पर पैसा वापस करने का दबाव बनाया था। पैसे देने का दबाव बढ़ने पर मगन 10 फरवरी को मोहित के घर गया था। उस दौरान दोनों में विवाद हुआ था।

इस घटना के ठीक अगले दिन पैसे देने के बहाने मोहित और उसके मौसेरे भाई लाखन ने मगन को 11 फरवरी की शाम को बिजली घर में पैसे देने के बहाने बुलाया था। लाखन सुपरवाइजर है, बिजलीघर में दोनों ने लोहे की राड मारकर मगन की हत्या कर दी। इसके बाद बिजली घर में तैनात गार्ड संजीव की मदद से तीनों ने मगन के शव को कंबल में लपेटकर एल्मुनियम के तारों से बांधकर मैनाठेर के नाले में फेंक आए थे। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने मगन के शव को एक तालाब से बरामद कर लिया है।

संबंधित समाचार