हरदोई: नशे में धुत युवक ने दोस्त को मारा चाकू, मौत
हरदोई, अमृत विचार। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। मंगलवार की रात हुई घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। ग्राम …
हरदोई, अमृत विचार। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। मंगलवार की रात हुई घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली।
ग्राम शाहबादपुर निवासी बुद्धराम उर्फ नन्हू मजदूरी करता था। उसकी गांव के ही संजय से दोस्ती थी और दोनों साथ साथ ही रहते थे, जैसा कि गांव और घरवालों ने बताया कि बुद्धराम और संजय साथ साथ बैठकर रोज शराब पीते थे। मंगलवार की रात भी दोनों ने शराब पी थी। संजय नशे में हो गया तो वह बुद्धराम को गाली गलौज करने लगे। बुद्धराम ने विरोध किया और धीरे धीरे विवाद बढ़ गया। तभी संजय ने बुद्धपाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया।
शोरगुल सुनकर स्वजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सभी लोगों के आने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। स्वजन उसे घायलावस्था में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि हत्यारोपित संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
