बरेली: किला नदी में मिला शव, सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। किला नदी में बुधवार को अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो किला और इज्जतनगर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस वजह से करीब तीन घंटे तक शव नदी …

अमृत विचार, बरेली। किला नदी में बुधवार को अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो किला और इज्जतनगर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस वजह से करीब तीन घंटे तक शव नदी में पड़ा रहा।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अधिकारियों की नाराजगी के बाद इज्जतनगर पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मिनी बाईपास से होकर गुजरने वाली किला नदी में बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने एक शव उतराता देखा। देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर किला और कर्मचारी नगर की चीता मोबाइल मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक किला और इज्जतनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिसके बाद आईपीएस साद मियां खान मौके पर पहुंचे। उन्होने इज्जतनगर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की नदी से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अज्ञात शव के शिनाख्त की कोशिश की। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की वजह से पूरी तरह से फूलकर सड़ गल चुका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ ही आस पास के लोगों से बातचीत कर रही है।

संबंधित समाचार