पश्चिम बंगाल में भाजपा की साजिश सफल नहीं होने देगी ‘सपा’, योगी कर रहे जनता को भ्रमित- अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वहां की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी। सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वहां की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी।

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रम और प्रोपेगंडा फैलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा की यह साजिश सफल नहीं होने देगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा के झांसे में न आयें। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उससे सतर्क रहना लोकतंत्र के हित में है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा चुनाव प्रचार अभियान चलायेंगे।

संबंधित समाचार