यूपी पुलिस को मुरादाबाद से मिले 183 सिपाही, एडीजी बरेली जोन ने ली परेड की सलामी
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी पुलिस को गुरुवार को मुरादाबाद से 183 सिपाही मिले। गुरुवार को पासिंग आउट परेड के बाद सभी युपी पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने परेड की सलामी लेने के साथ ही सभी को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। बुलंदशहर के संदीप राघव सर्वांग सर्वोत्तम …
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी पुलिस को गुरुवार को मुरादाबाद से 183 सिपाही मिले। गुरुवार को पासिंग आउट परेड के बाद सभी युपी पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने परेड की सलामी लेने के साथ ही सभी को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। बुलंदशहर के संदीप राघव सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए। परेड के बाद सभी प्रशिक्षण हासिल कर चुके सिपाहियों के चेहरे खुशी से झूम उठे।

सितंबर 2020 में शासन ने 190 पुलिस आरक्षण का आवंटन प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद में किया था। इनमें से 187 अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन मेंअपनी आमद दर्ज कराई। विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण काल में 4 अभ्यर्थी प्रशिक्षण छोड़ कर चले गए। 183 रिक्रूट परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सभी को सफलता मिली। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद मदद से सिपाहियों को प्रशिक्षित किया गया।

थाना प्रभारी को राजपत्रित अधिकारियों ने अपने अनुभव व ज्ञान को सिपाहियों से साझा किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गुरुवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने शिरकत की। 24 वीं वाहिनी पीएसी की बैंड की धुन पर सिपाहियों ने मनमोहक परेड की। कदम-ताल करते हुए उन्होंने अनुशासन का परिचय दिया। सलामी देने के बाद एडीजी अविनाश चंद्र ने सभी को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
साथ ही बताया कि पुलिस का काम चुनौती भरा होता है। अपराध नियंत्रण, अपराध का त्वरित अनावरण, कानून व्यवस्था, जन शिकायतों का निस्तारण पुलिस के प्रमुख काम हैं। रजिस्टर नंबर आठ के भाग दो मे हर गांव का अपराध दर्ज है। उसके बारे में जाने। समस्या तक जाएं। विवेचक को अपराध संबंधित सूचना दें। इस मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एएसपी अनिल कुमार यादव, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह व सीओ कोतवाली इंदू सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
