बिजनौर: लूट की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार
बिजनौर, अमृत विचार। कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दैरान पुलिस ने लूट की योजना बना रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश काफी समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा, दो नाजायज चाकू, …
बिजनौर, अमृत विचार। कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दैरान पुलिस ने लूट की योजना बना रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश काफी समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा, दो नाजायज चाकू, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक अनित कुमार पूर्वी के आदेश अनुसार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को जनता बाजार नुमाइश ग्राउंड कस्बा नहटौर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध असलहा, नाजायज चाकू, जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस चारों अभियुक्तों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।
