चीन ने जारी की तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें, दिखा अद्भुत नजारा
बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह के इर्द गिर्द घूम रहे देश के तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें प्रकाशित की है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा है कि ‘हाई रिजोल्यूशन’ वाली इन तस्वीरों में दो ‘पैन्क्रोमैटिक व्यू’ वाली और एक रंगीन तस्वीर है। China releases …
बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह के इर्द गिर्द घूम रहे देश के तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें प्रकाशित की है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा है कि ‘हाई रिजोल्यूशन’ वाली इन तस्वीरों में दो ‘पैन्क्रोमैटिक व्यू’ वाली और एक रंगीन तस्वीर है।
China releases three high-resolution images of Mars captured by the country's Tianwen-1 probe https://t.co/WfwEgsa7y1 pic.twitter.com/EOM3hdy7rk
— China Xinhua News (@XHNews) March 4, 2021
चीन के अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 के हाई रिजोल्यूशन कैमरे से मंगल की सतह से करीब 330 से 350 किलोमीटर की दूरी से ये पैन्क्रोमैटिक तस्वीरें ली गयीं हैं।
China's Mars probe Tianwen-1 expected to land on the red planet in May or June https://t.co/Qu6K6Glin2 pic.twitter.com/pVujwCuMpv
— China Xinhua News (@XHNews) March 4, 2021
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीएनएसए के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इन तस्वीरों में मंगल पर मौजूद छोटे गड्ढे, पहाड़ियां और टीले स्पष्ट नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिखे सबसे बड़े गड्ढे का व्यास 620 मीटर का होने का अनुमान है। चीन ने 23 जुलाई 2020 को तियानवेन-1 को प्रक्षेपित किया था। इस यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है।
सीएनएसए के मुताबिक यह यान 224 दिन और करीब 47.5 करोड़ किलोमीटर का सफर तय कर चुका है। वर्तमान में यह पृथ्वी से करीब 21.2 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर है। यह 24 फरवरी को मंगल के ऊपर एक पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया और तीन महीने तक कक्षा की परिक्रमा के बाद अपने लैंडिंग कैप्सूल को छोड़ेगा।
