रुद्रपुर: फौजी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जम्मू कश्मीर में तैनात यूपी निवासी फौजी पर रुद्रपुर की युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने फौजी सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर निवासी एक युवती ने यूपी के अलीगंज जिला बरेली …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जम्मू कश्मीर में तैनात यूपी निवासी फौजी पर रुद्रपुर की युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने फौजी सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर निवासी एक युवती ने यूपी के अलीगंज जिला बरेली निवासी जम्मू कश्मीर में तैनात एक फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवक पीड़ित युवती का दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

युवती ने बताया कि फौजी रुद्रपुर उनके घर आता जाता रहता था। आरोप है कि इस दौरान फौजी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी के लिए उसे टहलाने लगा। जिसका विरोध करने पर वह शादी से साफ मुकर गया। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से करने पर वह उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अलीगंज निवासी अंकित कुमार, रामश्री, विक्रम सिंह एवं शीशगढ़ निवासी परवेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने बताया कि मामले में एक फौजी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज